CrimeUttar Pradesh

फसल बंटवारे का झगड़ा…पिता और भाई को गोलियों से भूना, मौत

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 14 अप्रैल 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक युवक ने अपने पिता और भाई पर गोलियां बरसा दीं। दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिवार में जमीन का विवाद चल ही रहा था फिर फसल बटवारे के झगड़े में ये वारदात हो गई।

प्रधान प्रतिनिधि था बड़ा भाई, जमीन में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा था मनमुटाव

ये भी पढ़ें:

कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी गांव में काशी राम यादव का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा सत्य प्रकाश यादव प्रधान प्रतिनिधि है जबकि अन्य तीन पुत्रों में अजय, विजय और सत्येंद्र हैं। विजय दिल्ली में रहता है सत्येंद्र रेस्टोरेंट चलाता है वहीं अजय यहां परिवार के साथ रहता है। अजय अक्सर जमीन में हिस्से की मांग करता था। इसको लेकर मनमुटाव भी रहता था।

Advertisement

पत्नी ने की फसल में हिस्सा न देने की शिकायत, भड़के आरोपी ने की कई राउंड फायरिंग

परिवार वालों के अनुसार घर में खेत से गेहूं कटकर आया था। अजय की पत्नी सुनीता यादव गेंहूं में अपना हिस्सा मांगने पहुंची। ससुर काशी और जेठ सत्य प्रकाश ने उसे हिस्सा देने से इनकार कर दिया। इसी बात की शिकायत सुनीता ने पति अजय से की। इसी बात पर अजय भड़क उठा। अजय यादव ने पहले घर के बाहर खड़े बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को गोली मारी, फिर अंदर जाकर पिता काशी राम यादव को गोली मारी। दोनों पिता-पुत्र खून से लथपथ हो गए। अजय ने छह राउंड फायरिंग की। बताते हैं कि दोनों को तीन तीन गोली लगीं।

बहन ने दर्ज कराया नामजद मुकदमा

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बेटी सृष्टि यादव ने भाई अजय के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  बिहार : मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा, मामले में 2 निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link