Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले… इलाज में पैसे की कमी नहीं बनेगी बाधा

गोरखपुर, 20 अप्रैल 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में हिस्सा लिया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं इत्मीनान से सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि कोई भी व्यक्ति परेशान न हो, सभी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान एक महिला ने आर्थिक तंगी के चलते अपने परिजन का इलाज न करा पाने की व्यथा सुनाई, जिस पर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को अस्पताल पहुंचाकर उसका समुचित इलाज कराया जाए। साथ ही, भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकना चाहिए। इलाज के लिए अस्पताल के इस्टीमेट को शीघ्र पूर्ण कर शासन में भेजा जाए ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। जनता दर्शन में आए अन्य लोगों की समस्याओं पर भी संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं : दूल्हे समेत 8 बारातियों की सड़क हादसे में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link