NationalPoliticsUttar Pradesh

इटावा : सपा सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना, ‘फूले’ फिल्म पर बैन को बताया साजिश

अशरफ अंसारी

इटावा, 23 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा जनपद में इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमारी के समर्थन में पार्टी सांसद जितेंद्र दोहरे ने मंगलवार रात अंबेडकर पार्क में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान जितेंद्र दोहरे ने भाजपा और हिंदूवादी संगठनों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से नफरत की राजनीति करती रही है। हिंदू-मुस्लिम के बीच वैमनस्य फैलाने का काम करती है। उन्होंने हाल ही में एक हिंदूवादी नेता द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने वाले हैं। जनता अब भाजपा पर विश्वास नहीं करती।

ये भी पढ़ें:

सांसद दोहरे ने सेंसर बोर्ड द्वारा ‘फूले’ फिल्म पर लगाई गई रोक की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फूले जैसे महापुरुषों ने 85 प्रतिशत बहुजन समाज को शिक्षा और समानता की राह दिखाई। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि उनके संघर्ष और बहुजनों पर हुए अत्याचार को दिखाया जाए। इसी कारण इस फिल्म को रोका गया है।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सपा का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग पूरी तरह से अखिलेश यादव के साथ है और 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगा।

 

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में योगी ने सुनीं फरियाद, कहा... हर समस्या का होगा समाधान, घबराने की जरूरत नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link