Manipur

मणिपुर के कामजोंग में फिर हिंसा और आगजनी, दो गांवों में कर्फ्य़ू लगा

कामजोंग, 24 अप्रैल 2025

मणिपुर के कामजोंग में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है जिसके चलते कामजोंग के जिला मजिस्ट्रेट ने मणिपुर के दो गांवों में अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा की गई आगजनी के बाद प्रतिबंध लगा दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हमला भारत-म्यांमार सीमा के पास कामजोंग जिला मुख्यालय में सहमफुंग उप-विभाग के अंतर्गत गम्पाल और हैयांग गांवों में सुबह करीब 9 बजे हुआ।

इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने अगले आदेश तक प्रभावित गांवों के निवासियों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश दिया।

आदेश में कहा गया है, “यह कानून और व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है और क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक शांति को बाधित कर सकता है।” भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 (1) का हवाला देते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने प्रभावित गांवों के निवासियों के लिए बुधवार दोपहर 2 बजे से अगले आदेश तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने भारत-म्यांमार सीमा के पास, चस्साड पुलिस स्टेशन से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में एक घटना की सूचना दी; हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link