Uttar Pradesh

राफेल को खिलौना बताकर लटकाया था नींबू मिर्चा…अजय राय पर केस दर्ज

वाराणसी, 8 मई 2025:

यूपी के वाराणसी जिले के चेतगंज थाने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अजय राय ने चार दिन पूर्व एक खिलौना हाथ मे लेकर उसे राफेल बताया था और उस पर नींबू मिर्चा भी लटकाया था। इस बयान को पाकिस्तान ने भी प्राइम टाइम में चलाया था। अब इसी मामले में अजय राय के खिलाफ राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

चार मई को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए थे अजय राय, पाकिस्तान में वायरल हुआ था बयान

बता दें कि अजय राय ने गत चार मई को वाराणसी में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों को ‘खिलौना’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि “राफेल विमानों पर नींबू-मिर्ची लटकाकर इन्हें एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया है।” इस बयान के दौरान उन्होंने हाथ में प्लेन का एक खिलौना भी थाम रखा था। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY News ने इसे तूल देते हुए अपने प्राइम टाइम में प्रसारित किया। हालांकि बाद में अजय राय ने ये भी कहा, “ये नींबू-मिर्चा हमारे रक्षामंत्री ने बांधा था, मैंने नहीं।”

ये भी पढ़ें:

पूनावाला ने की थी निंदा , हिंदू संगठन के अध्यक्ष की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा

Advertisement

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह बयान राहुल गांधी की प्रेरणा से दिया गया और अब पाकिस्तान इसे भारत विरोधी प्रचार में इस्तेमाल कर रहा है। अजय राय के खिलाफ राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने चेतगंज थाने में तहरीर दी थी। चेतगंज थाने में पुलिस ने अजय राय के खिलाफ धारा 107 (1) के तहत शांतिभंग करने, झूठी सूचना, अफवाह या चौंकाने वाली खबरें बनाने, प्रकाशित या प्रसारित करने की धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें  अमेठी के व्यापारियों ने बदहाल सर्विसलेन को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link