Uttar Pradesh

किरायेदार से था विवाद, दुकान मालिक ने चलवाया बुलडोजर….सामान लेकर भागी भीड़!

मयंक चावला

आगरा, 13 मई 2025:

यूपी के आगरा के थाना एतमाद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 में मंगलवार को एक किताबों की दुकान पर जबरन बुलडोजर चलवा दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि दुकान मालिक विवेक ने किरायेदार अनुराग की दुकान पर बुलडोजर चलवाया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

जानकारी के अनुसार, अनुराग पिछले 20 वर्षों से विवेक की पुश्तैनी दुकान में कॉपी-किताबों का व्यापार कर रहा था। दोनों के बीच पिछले एक साल से किराए और लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में विचाराधीन था।

ये भी पढ़ें:

मंगलवार को विवेक कुछ लोगों के साथ बुलडोजर लेकर दुकान पर पहुंचा और अनुराग व उसके भाई अरविंद के सामने ही दुकान तुड़वा दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल भी छीन लिया गया। इस दौरान दुकान का काफी सामान लोग लूटकर ले गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से टूट चुकी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान खाली करने को लेकर विवाद था और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  बाढ़ से UP बेहाल! इन 23 जिलों में हाहाकार, सरकार ने छेड़ा सबसे बड़ा राहत-रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link