National

दाहोद में पीएम मोदी ने किया लोकोमोटिव प्लांट का उद्घाटन, 53,414 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू

दाहोद, 26 मई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दाहोद में 9000 हॉर्सपावर के इलेक्ट्रिक इंजन बनाने वाले लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 2,287 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और कुल 53,414 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पहले वडोदरा में रोड शो किया और फिर दाहोद पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया।

यह लोकोमोटिव प्लांट भारत के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने में सहायक होगा और देश की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगा। यहां अगले 10 वर्षों में 1200 इलेक्ट्रिक इंजन तैयार किए जाएंगे, जो घरेलू जरूरतों के साथ-साथ निर्यात के लिए भी उपयोग किए जाएंगे। इन इंजनों की विशेषता यह है कि वे 4600 टन तक का भार वहन कर सकते हैं और इन्हें 100 प्रतिशत ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान गुजरात को कई अहम परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने आनंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर और राजकोट-हदमतिया रेलवे लाइनों के दोहरीकरण, साबरमती-बोटाड लाइन के 107 किलोमीटर के विद्युतीकरण और कलोल-कडी-कटोसन लाइन के आमान परिवर्तन जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी दाहोद, भुज और गांधीनगर में कुल 53,414 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन, कहा... किसान धरती पुत्र, इनके हितों की रक्षा हमारा धर्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link