Uttar Pradesh

आपत्तिजनक टिप्पणी पर दोहरे मानदंड का आरोप, सपा ने खास पोस्टर से भाजपा को घेरा

अमित मिश्र

प्रयागराज, 4 जून 2025:

यूपी के प्रयागराज में जार्ज टाउन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर लगाया गया एक पोस्टर सुर्खियों में है। सपा की छात्र सभा के इस पोस्टर में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिर्फ सपा नेताओं को निशाना बनाने का चित्रण किया गया है।

भाजपा के लिए ‘हार्ट टू हार्ट’ और सपा के लिए ‘हेट टू हेट’ रखा गया शीर्षक

ये भी पढ़ें:

छात्र सभा के जिला महासचिव सद्दाम अंसारी द्वारा लगाए गए इस पोस्टर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक तरफ भाजपा के नूपुर शर्मा, विजय शाह अनुराग ठाकुर व रमेश बिधूड़ी की तस्वीरें और उनके बयान लिखे गए हैं। इसका शीर्षक ‘ये बोलें तो हार्ट टू हार्ट’ रखा गया है। वहीं दूसरे हिस्से में सपा के अब्बास व अफजाल अंसारी और आजम खान व इरफान सोलंकी के चित्र लगाए गए हैं। इसका शीर्षक ‘ ये बोलें तो हेट टू हेट’ रखा गया है।

Advertisement

समाजवादी छात्र सभा ने कहा…मुस्लिम नेतृत्व को पनपने नहीं देना चाहती भाजपा

इस पोस्टर के बारे में महासचिव सद्दाम अंसारी ने कहा कि, “बीजेपी मुस्लिम नेतृत्व को पनपने नहीं देना चाहती और हिटलरशाही मानसिकता से राजनीति कर रही है। अगर कोई मुसलमान आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, तो उसकी तत्काल सदस्यता रद्द कर दी जाती है, लेकिन भाजपा नेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं होती।” सद्दाम अंसारी ने यह भी पूछा कि, “आख़िर आपत्तिजनक टिप्पणी का मापदंड क्या है। क्या इसका मूल्यांकन धार्मिक पहचान के आधार पर किया जाता है।”

ये भी पढ़ें  सीएम ने बिठूर महोत्सव में पहनी मराठी पगड़ी… कहा- आक्रांता भारतीयों के आदर्श नहीं हो सकते

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link