NationalUttar Pradesh

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ यूपी के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, जनाक्रोश चरम पर

लखनऊ, 24 अप्रैल 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हिंदुओं की निर्मम हत्या से पूरा देश शोक और गुस्से में है। यूपी के भी विभिन्न जिलों में इसे लेकर प्रदर्शन हुआ। सुल्तानपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और गौ रक्षा वाहिनी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। शाहगंज चौराहे से शुरू हुई रैली घंटाघर, गंदा नाला रोड, डाक खाना चौराहे होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची, जहां पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें आतंकियों के संरक्षकों पर सख्त कार्रवाई और व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग प्रमुख थी।

वहीं गोरखपुर में सिख और मुस्लिम समुदाय ने एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध किया और पाकिस्तान का पुतला जलाया। महिलाओं समेत सैकड़ों नागरिकों ने आक्रोशित होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले की निंदा की और दलितों पर अत्याचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है और दलितों की आवाज दबाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

इसी कड़ी में ‘हिंदुत्व एकता’ संगठन द्वारा गुरुद्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा चौराहे तक शांति पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और ‘खून का बदला खून से’ की मांग दोहराई।

Advertisement

जनमानस का यह आक्रोश केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, तकनीकी खराबी के कारण घंटों तक फंसे रहे यात्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link