Uttar Pradesh

सालों से लग रहा था मजार पर मेला…हंगामे की आशंका पर लगाई रोक

बाराबंकी, 12 जून 2025:

यूपी के बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र के सूरतगंज स्थित शकील बाबा की मजार पर लगने वाले मेले पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने इसके पीछे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई है।

बता दें सूरतगंज ब्लॉक का फूलपुर गांव सरयू के तराई इलाके में बसा है। यहां एक भूखंड पर शकील बाबा की मजार बनी है। बताते हैं कि यहां छह दशक से भी अधिक लम्बे समय से मेला लगता आ रहा है। बीते साल 2024 में यहां दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। रिकार्ड खंगालने पर पुलिस सक्रिय हुई और अफसरों को रिपोर्ट भेजी गई।

अफसरों ने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए फिर से हंगामे की आशंका जताई और पुलिस प्रशासन को आयोजन रोकने के निर्देश दिए। इसी के तहत पुलिस ने आ रहे जायरीनों को वापस लौटा दिया। बता दें कि इससे पूर्व सतरिख भी बूढ़े बाबा की मजार पर होने वाले सालाना उर्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यमुनापार में पहाड़ों के अवैध खनन का धंधा जोर पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link