Uttar Pradesh

उन्नाव में दिलदहला देने वाली घटना : फंदे से लटका मिला पति, पास में पड़े थे पत्नी व दो बेटियों के शव

उन्नाव, 12 मई 2025:

यूपी के उन्नाव जनपद के अचलगंज क्षेत्र स्थित साहबखेड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार को 35 वर्षीय अमित का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी गीता (30) और दो बेटियों खुशी (10) और निधि (6) के शव चारपाई पर पड़े मिले। घटना की सूचना पर एसपी दीपक भूकर और एएसपी अखिलेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए।

सुबह खुली खिड़की से दिखा फंदे पर लटका शव

ये भी पढ़ें:

सोमवार सुबह गांव का एक युवक अमित के घर के पास से गुजर रहा था, तभी उसे खुली खिड़की से अंदर लटका शव दिखाई दिया। उसने तुरंत अमित के भाई संदीप को सूचना दी। घर अंदर से बंद था, इसलिए संदीप पड़ोस की छत से कूदकर घर में घुसा और दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। गांव में अमित के भाई अनुज, संदीप, गोरेलाल आदि के घर कुछ ही दूरी पर हैं। अमित के पिता उमेश रविवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली गए थे।

Advertisement

कल ससुराल से पत्नी व बेटियों को लाया था अमित

ग्रामीणों के मुताबिक अमित अचलगंज के लोहचा स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत था। उसकी पत्नी व बेटियां कुछ दिनों से रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही थीं। रविवार को अमित उन्हें लेकर वापस घर आया था।

तकिए से गला दबाकर हत्या की आशंका

चारपाई पर मृत पड़ी गीता और दोनों बेटियों के गले के पास एक तकिया रखा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अमित ने पहले तीनों की तकिए से गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। एसपी दीपक भूकर के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही चल पाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी "मन की बात" से देश का मान दुनिया के सामने रखते हैं: बीएल वर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link