Lucknow CityUttar Pradesh

UP Textile Conclave-2026 का आगाज, योगी बोले- यूपी यानी Unlimited Potential

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दिखा टेक्सटाइल सेक्टर का अलग रंग, ₹5,196 करोड़ के नए निवेश प्रस्तावों के MoU, ₹163 करोड़ के Letter of Comfort जारी, ₹60 करोड़ की सब्सिडी बांटी गई, वाराणसी, अमरोहा, बिजनौर व संतकबीर नगर में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क, यूपी फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग में देश में तीसरे स्थान पर

लखनऊ, 8 सितंबर 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय UP Textile Conclave-2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि यूपी यानी UP का मतलब Unlimited Potential है। उत्तर प्रदेश के पास विरासत, हुनर, बड़ा बाजार, उद्योग, उद्यमिता के साथ दुनिया का सबसे Young Workforce मौजूद है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री प्रदेश की इसी ताकत को नई टेक्नोलॉजी, निवेश, इनोवेशन व ग्लोबल मार्केट से जोड़कर आगे बढ़ेगी।

₹5,196 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के तहत कंपनियों को Letter of Comfort व प्रोत्साहन राशि दी गई। सरकार व अलग-अलग कंपनियों के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि टेक्सटाइल सेक्टर में ₹5,196 करोड़ के नए निवेश प्रस्तावों के MoU साइन हुए हैं। ₹163 करोड़ के Letter of Comfort के साथ ₹60 करोड़ की सब्सिडी का वितरण किया गया है।

नई योजनाओं की शुरुआत

कार्यक्रम में UP Tex Mitra Portal, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना व उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई। ‘Automation Digitalisation Readiness’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ। योगी ने कहा कि UP TEX-2026 प्रदेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई दिशा देने का काम करेगा।
up-textile-conclave-2026-cm-yogi-investment-textile-parks (2)

फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग में तीसरे नंबर पर यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है। देश के कुल फैब्रिक उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 13 से 14 प्रतिशत है। प्रदेश में करीब 2 लाख हैंडलूम व 5 लाख से ज्यादा पावरलूम वर्कर टेक्सटाइल सेक्टर की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी की समृद्ध विरासत को आधुनिक टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन व ग्लोबल मार्केट से जोड़कर नई इंडस्ट्रियल स्टोरी लिखी गई है। टेक्सटाइल सेक्टर अब टेक्निकल टेक्सटाइल की तरफ भी बढ़ रहा है।
up-textile-conclave-2026-cm-yogi-investment-textile-parks (3)

निर्यात में 56 फीसदी की बढ़ोतरी

यूपी के टेक्सटाइल निर्यात में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹25 हजार करोड़ से ज्यादा के टेक्सटाइल उत्पादों का निर्यात हुआ। ODOP के जरिए टेक्सटाइल के 35 से ज्यादा उत्पादों को पहचान मिली है। इनमें 17 उत्पादों को GI Tag हासिल है।

चार जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क

योगी ने बताया कि वाराणसी, अमरोहा, बिजनौर व संतकबीर नगर में टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। इनके लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ‘डिजाइन इन यूपी, मेक इन यूपी’ के जरिए प्रदेश के हुनर को दुनिया तक पहुंचाना है। बुनकरों के हुनर, उद्यमियों के कारोबार व महिलाओं की भागीदारी को टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ताकत के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
up-textile-conclave-2026-cm-yogi-investment-textile-parks (4)

विरासत से ग्लोबल मार्केट तक जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में टेक्सटाइल की पहचान हजारों साल पुरानी है। वाराणसी के कपड़े व रेशम का जिक्र पुराने साहित्य में मिलता है। आज भदोही का कालीन, लखनऊ की चिकनकारी, कानपुर व सीतापुर का टेक्सटाइल, आगरा का अपैरल व मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार

योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 65 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। बड़े कारखानों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार हुई है। प्रदेश में 96 लाख MSME यूनिट हैं। देश की करीब 55 प्रतिशत मोबाइल व 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही है।

2030 के राष्ट्रीय लक्ष्य में यूपी की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की Textile एवं Apparel Economy व 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के Textile एवं Apparel Exports का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ्य के साथ इसमें प्रभावी भागीदारी करें।

UP TEX-2026 की थीम ‘Uttar Pradesh into a Global Textile Hub’ रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के पास देश का सबसे बड़ा बाजार, मानव संसाधन व दुनिया का सबसे Young Workforce है। इसी ताकत के सहारे प्रदेश को Global Textile एवं Garmenting Hub बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था पर भी बोले योगी

कार्यक्रम के दौरान योगी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, माफिया व उपद्रव की स्थिति थी। उस दौर में व्यापारी व निवेशक सुरक्षा को लेकर परेशान थे। आज प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि बेटी, व्यापारी व निवेशक की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की जगह जेल या जहन्नुम होगी। योगी ने कहा कि UP जो कहता है, वह करके दिखाता है।
up-textile-conclave-2026-cm-yogi-investment-textile-parks (5)

संवाद कर उद्यमियों में जगाया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख वस्त्र व परिधान उद्यमियों से संवाद किया। इस दौरान प्रदेश में Textile एवं Garmenting सेक्टर में निवेश बढ़ाने, रोजगार के नए मौके तैयार करने, Innovation को बढ़ावा देने व Global Competition में यूपी की हिस्सेदारी मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें  समाधान दिवस : नदारद रहे अफसर, किसानों का हंगामा, कब्जे की शिकायत कर भावुक हुआ अधिवक्ता

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button