CrimeUttar Pradesh

सौतेले बेटे ने मां पर जताई हत्या की आशंका…21 दिन बाद निकाला पिता का शव

आदित्य मिश्र

अमेठी, 12 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में 21 दिन पूर्व दफनाया गया एक शव गुरुवार को खोदाई कर बाहर निकाला गया। इस मामले में हत्या का शक जताते हुए मृतक के बेटे राम प्रकाश ने गुहार लगाई थी। इसी के बाद डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश जारी किया था।

प्रकरण गडरियाडीह गांव का है। यहां रहने वाले वृद्ध त्रिलोकी रैदास की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 21 दिन पूर्व उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बताते हैं कि त्रिलोकी रैदास ने करीब 35 वर्ष पहले श्यामलाल के निधन के बाद उसकी विधवा पत्नी रामवती से विवाह किया था। रामवती के पूर्व पति का बेटा राम प्रकाश मकदूमपुर कला गांव में ही रहता आ रहा था।

ये भी पढ़ें:

त्रिलोकी से विवाह के बाद रामवती को तीन बच्चे हुए। जिनकी असमय मृत्यु हो गई। अब त्रिलोकी की मौत के बाद संपत्ति को लेकर बेटे राम प्रकाश से विवाद होने लगा। रामवती का आरोप है कि राम प्रकाश अक्सर मारपीट करता था। इसी दौरान उसने मां रामवती पर सौतेले पिता की हत्या करने का शक जताते हुए डीएम से शिकायत कर दी।

डीएम ने दोबारा जांच कराने के आदेश दिए। इसी के तहत गुरुवार की दोपहर कब्र की खोदाई करवाकर शव जगदीशपुर पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मुसाफिरखाना के तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल घूमना हुआ सस्ता, अब म्यूजियम टिकट 35 रुपये... धीरेंद्र शास्त्री की बुकिंग पर ब्रेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link