GujaratNational

एयर इंडिया प्लेन क्रैश : घटना स्थल पहुंचे PM मोदी, हादसे में कुल 265 लोगों की मौत, केवल एक व्यक्ति ही बचा जीवित

अहमदाबाद, 13 जून 2025

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दर्दनाक दुर्घटना का बचाव कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान हादसे में 232 यात्री, 10 10 क्रू सदस्यों सहित कुल 265 लोगों की मौत हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि शवों को शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया है, जिनमें से कई की पहचान करना मुश्किल है। लंदन जाने वाले बोइंग 787 से जुड़ी इस दुर्घटना को अब भारतीय विमानन इतिहास की सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। इस फ्लाइट AI-171 ने 232 यात्रियों को लेकर दोपहर 1:17 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी, जो कुछ समय बाद ही हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई शामिल थे।

हादसे के बाद शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट तक रहे इस दौरान पीएम मोदी ने विमान हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति विश्वाश कुमार रमेश से मुलाकात की। जबकि इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही ग्रह मंत्री अमित शाह कल रात अहमदाबाद पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:


बीजे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से टकराने पर पल भर में भारी तबाही मच गई, विमान में सवार लोगों के अलावा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर मौजूद 23 लोग की भी इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि इस दर्दनाक हादसे में केवल एक व्यक्ति विश्वाश कुमार रमेश किसी चमत्कारिक रूप से बच गए। रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, जो इस फ्लाइट में 11ए में बैठे कर यात्रा कर रहे थे।

विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 2:38 बजे उड़ान भरी और बमुश्किल पाँच मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के पास आवासीय क्वार्टर में जा गिरा। विस्फोट के प्रभाव से पूरे छात्रावास ब्लॉक जलकर खाक हो गए, दर्जनों लोग मलबे में दब गए। इस घटना के बाद विमान के पिछले हिस्से से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। दूसरे फ्लाइट रिकॉर्डर की तलाश अभी भी जारी है, जो यह समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि उन अंतिम मिनटों में वास्तव में क्या गलत हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारी भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की सहायता के लिए रवाना हो चुके हैं।

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान में 242 लोग सवार थे। राजनयिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है, दुनिया भर के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “अब तक की सबसे खराब विमानन त्रासदियों में से एक” कहा और सभी आवश्यक सहायता का वादा किया।

 

ये भी पढ़ें  इस बीमारी से भारत में जूझ रहे हैं लगभग 1 करोड़ लोग! जानिए इसके पीछे की वजह...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link