श्रद्धा और सुविधा का संगम….. यूपी में भव्य तैयारियों के साथ शुरू होगी मानसरोवर यात्रा

लखनऊ,13 जून 2025:
पांच वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। ज्ञात हो कि कोरोना के कारण यह यात्रा पांच वर्षो से बंद चल रही थी। यह यात्रा 13 जून से शुरू होकर 25 अगस्त 2025 तक चलेगी। पहले जत्थे को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस वर्ष 50-50 यात्रियों के 15 जत्थों को लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू-ला (सिक्किम) मार्गों से भेजा जाएगा।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन को तीर्थयात्रियों के लिए पूरी तरह सुसज्जित बनाया गया है, जिसमें एक साथ 288 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां कैंटीन, योग सत्र, भजन संध्या, स्वास्थ्य केंद्र और धार्मिक साहित्य की सुविधा उपलब्ध है। यात्रा संचालन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) को दी गई है। सुरक्षा के लिए आईटीबीपी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
इस बीच, महबूबा मुफ्ती ने बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा कि इसकी सुरक्षा कश्मीरियों की जिम्मेदारी है और इससे राज्य में पर्यटन को बल मिलेगा। यूपी और कश्मीर—दोनों राज्यों में धार्मिक पर्यटन को लेकर उत्साह चरम पर है।






