Uttar Pradesh

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, एसपी ने दरोगा को ऐसे सिखाया सबक

लखीमपुर खीरी, 6 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एसपी संकल्प शर्मा ने बिगड़ैल मातहतों पर नजरें टेढ़ी कर रखीं हैं। बीती रात ड्यूटी से गायब रहने वाले एक सिपाही व रिश्वत के मामले में किरकिरी कराने वाले एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। अभी कुछ दिन पूर्व ट्रैफिक के दरोगा व सिपाही पर भी कार्रवाई हुई थी।

कार्रवाई के नाम पर लिए तीन हजार, सस्पेंड कर जांच बैठाई

बता दें कि जिले में चंदन पुलिस चौकी में तैनात दरोगा विजेंद्र पासवान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनकी एक शिकायकर्ता से बहस हो रही है। दरअसल शिकायतकर्ता ने उन्हें कार्रवाई के लिए तीन हजार की रिश्वत दी लेकिन आरोपी के जेल न जाने पर उसने रिश्वत लेने का हवाला देते हुए उनसे शिकायत की तो दरोगा जी उस पर आग बबूला हो गए। इस वीडियो से विभाग की किरकिरी होते देख एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। सीओ निघासन को जांच भी सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट सुरक्षा में लगा सिपाही भी निलंबित

Advertisement

इसके अलावा कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी पर तैनात सिपाही संजीव पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगे थे। एसपी ने जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर सिपाही संजीव को भी निलंबित कर दिया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व एसपी ने ट्रैफिक पुलिस के दरोगा व सिपाही पर भी निलंबन की कार्रवाई की थी

ये भी पढ़ें  KGMU में खुली हाई-टेक बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट... अब ब्लड कैंसर के मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link