Karnataka

कर्नाटक : बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बेंगलुरु, 6 फरवरी 2025

कर्नाटक के यादगीर जिले में बुधवार को एक दुखद घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुरपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में तिनथानी आर्च के पास हुई।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अंजनेया, उनकी 28 वर्षीय पत्नी गंगम्मा, उनके बच्चे – पांच वर्षीय पवित्रा और तीन वर्षीय रायप्पा – और अंजनेया के भतीजे एक वर्षीय हनुमंत के रूप में हुई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पांचों लोग बाइक पर सवार होकर सुरपुरा से तिनथानी जा रहे थे। कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेएसआरटीसी) की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:

टक्कर के कारण दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। टक्कर के कारण बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय बस कलबुर्गी से चिंचोली जा रही थी। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार को फटकार लगाई, 100 एकड़ जंगल की बहाली का आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link