Karnataka

कर्नाटक : विधायक की आजीबोगरीब मांग, कहा – महिलाओं को मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं तो पुरुषों को शराब मिले

बेंगलुरु, 19 मार्च 2025

कर्नाटक विधानसभा में जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने एक अजीबोगरीब मांग रख दी, जिससे सदन में हलचल मच गई। विधायक ने कहा कि जब सरकार महिलाओं को शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस यात्रा, 2000 रुपये सहायता और बिजली जैसी सुविधाएं दे रही है, तो पुरुषों के लिए भी कुछ होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार को हर हफ्ते पुरुषों को दो बोतल शराब मुफ्त में देनी चाहिए। क्या कहा विधायक ने?

बुधवार को विधानसभा में चर्चा के दौरान एमटी कृष्णप्पा ने कहा—


“अध्यक्ष महोदय, मुझे गलत मत समझिए, लेकिन जब आप 2000 रुपये, बिजली और बस यात्रा मुफ्त में दे सकते हैं, तो पुरुषों को भी हफ्ते में दो बोतल शराब मुफ्त दे सकते हैं। यह पैसा हमारा ही है, जिसे सरकार योजनाओं में खर्च कर रही है। इसे कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिए दिया जा सकता है। मंत्री जॉर्ज को यह करने दीजिए।”

ये भी पढ़ें:

कैसा रहा सदन का माहौल?

Advertisement

इस मांग पर कांग्रेस नेता केजे जॉर्ज ने तंज कसते हुए कहा—
“आप चुनाव जीतिए, सरकार बनाइए और फिर यह स्कीम लागू कर लीजिए।”

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने इस सुझाव को खारिज करते हुए कहा—
“दो बोतल शराब मुफ्त देने की कल्पना भी नहीं की जा सकती, इससे हालात और खराब हो जाएंगे।”

राजनीतिक विवाद शुरू :

एमटी कृष्णप्पा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कई नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की है और सवाल उठाया है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस तरह की मांग कैसे कर सकता है?
अब देखना होगा कि विधायक के इस बयान पर जनता और सरकार की क्या प्रतिक्रिया आती है।

ये भी पढ़ें  बेंगलुरु : सोशल मीडिया पर करी दोस्ती, शादी का वादा कर महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी व्लॉगर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link