Uttar Pradesh

चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पर फायरिंग…जीआरपी ने गोली मारकर शातिर चोर को दबोचा

लखनऊ, 13 जून 2025:

यूपी की राजधानी स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बीती रात फायरिंग से गूंज उठा। जीआरपी ने भाग रहे चोर को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। हरदोई के शातिर चोर पर पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग अभियान में आउटर पर दिखा संदिग्ध भागा

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) बीती रात 12 बजे के बाद प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रही थी। उसकी नजर संदिग्ध लोगों पर भी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नम्बर छह-सात के आउटर पर एक युवक भागने लगा। खुद को घिरता देख युवक ने फायरिंग कर दी। इससे वहां हड़कम्प मच गया। भीड़ कम होने की वजह से जीआरपी ने मौका पाकर निशाना साधकर गोली चलाई। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी और उसके गिरते ही दबोच लिया गया।

पकड़े गए हरदोई के फिरोज पर दर्ज हैं 9 मुकदमे

Advertisement

पकड़ा गया युवक हरदोई इमलिया निवासी फिरोज है। फिरोज रेल यात्रियों का लगेज व मोबाइल पर हाथ साफ कर देता था। जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह के मुताबिक फिरोज पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे केजीएमयू में भर्ती कराया है। जीआरपी फिरोज से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।

https://x.com/spgrplucknow/status/1933428095270236593

ये भी पढ़ें  लखनऊ : मलिहाबाद में धूमधाम से निकली ज्योति कलश शोभायात्रा, कन्या पूजन व भंडारा कल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link