Uttar Pradesh

“कितनी सफाई से साफ हो गया पहाड़”- अखिलेश यादव के ट्वीट से मचा हड़कंप

अशरफ अंसारी

इटावा,16 अप्रैल 2025:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने इटावा जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें मिट्टी का एक पूरा पहाड़ गायब दिखाया गया। अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ कटाक्ष करते हुए लिखा, “कितनी सफाई से साफ हो गया पहाड़”।

यह इलाका कभी ऊँचे-ऊँचे मिट्टी के पहाड़ों के लिए जाना जाता था, लेकिन समय के साथ खनन माफिया की नजर इन पर पड़ती गई और अब ये पहाड़ तेजी से गायब होते जा रहे हैं। अखिलेश ने इटावा के सुमेर सिंह किले के पास की घटना का उल्लेख करते हुए लिखा, “क्या बड़े-छोटे पहाड़, बड़े-छोटे अधिकारियों के साथ ही ट्रांसफर कर दिए गए हैं?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नए अधिकारी तो आ जाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार और मिलीभगत से खत्म किए गए प्राकृतिक संसाधन कैसे लौटेंगे?

ये भी पढ़ें:

अखिलेश के इस ट्वीट से प्रशासन में खलबली मच गई है, हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : शहर के कई इलाकों में शाम तक बंद रहेगी वाटर सप्लाई... इन मोहल्लों में हो सकती है परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button