Uttar Pradesh

छात्राओं की अनोखी पहल : अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार को लेकर निकाली रैली, स्वदेशी अपनाने का संदेश

आदित्य मिश्र

अमेठी, 20 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जनपद के गौरीगंज स्थित एक स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को अमेरिकी टैरिफ के विरोध में रैली निकालकर विदेशी उत्पादों के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए तथा लोगों से देशहित में भारतीय उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य और चेयरपर्सन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह समय देश के साथ खड़े होने का है। हर नागरिक को विदेशी सामान छोड़कर स्वदेशी वस्तुओं का समर्थन करना चाहिए। रैली में अनन्या, शुभी, साक्षी, शगुन, जिया, आवंशिका, सौभाग्य, अंशिका, समीक्षा समेत कई छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने भारतीय खाद्य पदार्थों, परंपराओं और घरेलू उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए विशेष रूप से डोमिनोज पिज्जा, कोकाकोला, पेप्सी, मैकडोनल्ड्स, बर्गर किंग, केएफसी, कैडबरी, एप्पल, अमेजन, नाइकी, स्टारबक्स जैसी विदेशी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। छात्राओं का कहना था कि स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि देश की संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  चुनौतियों को पटखनी देता रहा सत्ता व संगठन का तालमेल... 2027 की अग्निपरीक्षा की तैयारी भी शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link