CrimeUttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में विवाद : युवक ने भाई की साली की हत्या कर खुद को भी किया शूट

मयंक चावला

आगरा, 2 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर एक युवक ने भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृत युवक की पहचान टूंडला निवासी दीपक के रूप में हुई है। बताते हैं कि दीपक का दो साल से गांव रहन कला निवासी अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

ये भी पढ़ें:

गुस्से में दीपक बाइक से अपने गांव से युवती के घर पहुंचा और घर के अंदर ही तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों को खून से लथपथ पाया।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ के दौरान संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link