NationalUttar Pradesh

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली : दलित छात्रों से किया संवाद, संविधान संरक्षण पर जोर

रायबरेली, 20 फरवरी 2025:

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दलित छात्रों से संवाद किया और संविधान के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि दलितों के साथ हजारों सालों से जो अन्याय और भेदभाव हुआ, उसे ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान बनाया। देश की संस्कृति और महापुरुषों के विचार संविधान में निहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज से उत्पन्न हुए हैं और “देश का हर दलित आंबेडकर है।”

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “आज देश में संविधान की आवाज को दबाया जा रहा है। देश में दलितों की आबादी 15 प्रतिशत है, लेकिन टॉप कंपनियों के मालिक और सीईओ दलित समाज से नहीं हैं। संविधान बराबरी का अधिकार देता है, जिसे खत्म करने की साजिश हो रही है।” राहुल गांधी ने डॉ. आंबेडकर के संदेश को दोहराते हुए कहा, “संगठित बनो, शिक्षित बनो और संघर्ष करो। दलित समाज को अपने अधिकारों को पाने के लिए इसी रास्ते पर चलना होगा।”

ये भी पढ़ें:

चुरुवा हनुमान मंदिर में टेका माथा, कार्यकर्ता से मिले

Advertisement

लखनऊ से रायबरेली जाते समय राहुल गांधी ने चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने हनुमान जी की आरती की और लड्डुओं का भोग लगाकर पुजारी को 501 रुपये की दक्षिणा दी। इसके बाद वह बछरावां के बाला जी गेस्ट हाउस में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, “कभी भी खुद को कमजोर मत समझिए। केंद्र और उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकारें लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही हैं।”

राहुल गांधी के दौरे का विरोध, भाजपा कार्यकर्ता नजरबंद

राहुल गांधी के बछरावां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की योजना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाए। लगभग ढाई दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत कार्यालय में नजरबंद रखा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने कहा, “हम राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे थे क्योंकि वह रायबरेली के सांसद होने के बावजूद यहां की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। वह केवल घूमने आते हैं, जनता उनसे मिल नहीं सकती।”

ये भी पढ़ें  आज बना अमला और रवियोग... करियर और धन में दिखेगा असर, इन राशियों के लिए ला सकता है तरक्की और खुशखबरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link