CrimeUttar Pradesh

झगड़े के दौरान जल्लद बना पति, पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, हफ्ते भर पहले की थी तीसरी शादी

वाराणसी, 18 मई 2025

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के अमौली गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी शादी के एक सप्ताह बाद ही अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में बताया कि जौनपुर जिले की आरती पाल (26) राजू पाल की तीसरी पत्नी थी। पति ने पहले भी दो शादियां की थी जिनके टूटने के बाद राजू ने 9 मई को आरती से तीसरी शादी की थी। दोनों की शादी के बाद से ही उनके बीच झगड़े होने लगे।

चौबेपुर एसएचओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार रात भी राजू और आरती के बीच किसी बात को लेकर आरती झगड़ा हुआ था जिसमें राजू ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर लाठी-डंडे  से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने दी जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल आरती को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई,  जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  केरल : चोरी-छुपे अपनी 78 वर्षीय मां को कब्र में दफना रहा था बेटा, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link