Uttar Pradesh

ईरान में फंसे भारतीयों की घर वापसी… लखनऊ एयरपोर्ट पर अपनों को देख भावुक हुए जायरीन

लखनऊ, 23 जून 2025:

यूपी की राजधानी और हरदोई जिले से ईराक व ईरान में जियारत के लिए गए 19 जायरीनों (श्रद्धालुओं)का जत्था सोमवार को सकुशल वापस आ गया। ये लोग बीते कई दिनों से इजराइल से छिड़ी जंग के बीच फंसे रहकर वतन वापसी की दुआ कर रहे थे। सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पैर रखने के बाद अपनों को देख इनकी आंखें छलक पड़ीं।

एक निजी ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से लखनऊ के 17 और हरदोई के दो जायरीनों का समूह 27 मई को जियारत के लिए रवाना हुआ था। इराक और ईरान की यात्रा पूरी कर 18 जून को इनकी वापसी तय थी, लेकिन इजराइल से युद्ध के चलते ये लोग कुम नामक जगह में फंस गए। भारतीय दूतावास की पहल पर इन्हें ईराक के मशहद शहर लाया गया, जहां से रविवार शाम 6 बजे फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया।

सोमवार सुबह तक ये सभी जायरीन लखनऊ पहुंच गए। जायरीनों में शामिल अली कमाल, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निकहत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया आदि का उनके परिवार ने गले मिलकर स्वागत किया। इस दौरान परिवार की आंखें नम दिखीं तो जायरीनों के आंसू भी छलक पड़ीं। परिवार ने उनको माला पहनाया और खुशी के पल को कैमरे में भी कैद किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Lucknow University से 2027 का यूथ कनेक्ट! लोहिया वाहिनी ने शुरू की PDA Youth Meet UP, कैंपस से प्रदेश तक युवाओं से संवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link