“नोएडा एयरपोर्ट: 150 किमी दायरे में चलेंगी 200 ई-बसें, अप्रैल से शुरू होंगी फ्लाइट्स”

नोएडा,17 दिसंबर 2024
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार राज्यों के 24 जिलों से जोड़ने के लिए 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के उन जिलों को सीधी कनेक्टिविटी देंगी, जो एयरपोर्ट से 150 किमी के दायरे में आते हैं। एयरपोर्ट पर 9 दिसंबर को पहली सफल लैंडिंग हो चुकी है, और अप्रैल 2025 से यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है। ईओआई जारी कर कंपनियों को 23 दिसंबर तक प्रस्ताव जमा करने का समय दिया गया है, जिसके बाद बस संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।यह योजना नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की 500 इलेक्ट्रिक बसों की अलग योजना से अलग है।
नायल की ये 200 ई-बसें केवल एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए संचालित होंगी। इन बसों के जरिए गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और भरतपुर सहित अन्य जिलों को एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके रूट प्लान और संचालन का निर्णय कंपनी के चयन के बाद किया जाएगा।






