Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा : योगी सरकार ने पेश किया 17865 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट

लखनऊ, 17 दिसंबर 2024:

यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया है। 17 हजार 865.72 करोड़ रुपये का ये अनुपूरक बजट प्रदेश के वित्र मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। इसमें प्रयागराज महाकुंभ के लिए अतिरिक्‍त धनराशि मिली है। बजट में 790 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव दिए गए हैं।

यह प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा अनुपूरक बजट है। बजट पेश करने समय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि योगी सरकार ने हर स्तर पर वित्तीय अनुशासन बनाया है। जरूरत के मुताबिक पैसा खर्च किया जाता है। हमारे सामने विकास का एजेंडा है। विकास का पहिया बड़े स्तर पर घूम रहा है।

जुलाई में पेश हुआ था पहला अनुपूरक बजट

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि योगी सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए मूल बजट में 73643.71 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसके बाद सरकार ने गत जुलाई में 12209.92 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। अब दूसरा अनुपूरक बजट आने के साथ ही इस वित्‍तीय वर्ष के बजट का आकार बढ़ गया।

ये भी पढ़ें  महाकुम्भ 2025: अपने विनम्र व्यवहार से मेला पुलिस जीत रही है सबका दिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link