National

आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ ने मचाया तहलका, ‘मां’ और ‘कनप्पा’ बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ीं

मुंबई, 30 जून 2025 —
बॉलीवुड के जून बॉक्स ऑफिस पर इस बार आमिर खान का जलवा देखने को मिल रहा है। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने दस दिनों में ₹200 करोड़ क्लब के करीब पहुंचते हुए काजोल की ‘मां’ और अक्षय कुमार-प्रभास की ‘कनप्पा’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां आमिर की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वहीं अन्य दोनों फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है।

90 करोड़ रुपये के बजट में बनी आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 10वें दिन ₹14.50 करोड़ का कारोबार किया, जिससे इसका भारत में कुल कलेक्शन ₹122.65 करोड़ हो गया। वहीं, दुनियाभर से अब तक फिल्म ₹175 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

दूसरी ओर, अक्षय कुमार और प्रभास की ‘कनप्पा’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में ₹7.25 करोड़ की कमाई की। पहले दिन की तुलना में इसमें मामूली गिरावट रही। अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹23.75 करोड़ है। इस पौराणिक-धार्मिक फिल्म में अक्षय भगवान शिव और प्रभास रुद्र के रूप में नजर आए हैं, पर वीएफएक्स के बावजूद फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई।

काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन ₹6.75 करोड़ का कलेक्शन किया। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने ₹10.65 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि तीसरे दिन थोड़ी बढ़त दर्ज की गई, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है।

ये भी पढ़ें:

तीनों फिल्मों की तुलना करें तो आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ऊपर बनी हुई है। वहीं अक्षय और काजोल की फिल्मों को रविवार यानी तीसरे दिन भी खास बढ़त नहीं मिल पाई। आमिर की फिल्म के साथ मुकाबला करना दोनों ही फिल्मों के लिए भारी साबित हो रहा है।

Advertisement

अगर यही रफ्तार रही तो ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, जबकि बाकी दो फिल्मों को टिके रहने के लिए मजबूत प्रचार और वर्ड-ऑफ-माउथ की दरकार है।

ये भी पढ़ें  'प्लास्टिक मुक्त' यूपी की दिशा में ठोस कदम... सात हजार गोशालाओं में गोबर से बनेंगे गमले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link