CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़….. लूटपाट का आरोपी सद्दाम अंसारी गिरफ्तार!

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 3 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर में पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें सद्दाम अंसारी (पुत्र सिकंदर अंसारी, निवासी रसूलपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर) घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। सद्दाम अंसारी लूट और छिनैती के कई मामलों में वांछित था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सद्दाम अंसारी के कब्जे से चोरी की गई एक स्कूटी, लूट/छिनैती का अन्य सामान, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर पुलिस इस कार्रवाई को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है, जिससे क्षेत्र में होने वाली लूटपाट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Health Tech Conclave 1.0 : सीएम ने कहा...तकनीक से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link