Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में बाघ का हमला : चारा काटते समय पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी, 19 जुलाई 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी वन रेंज के
नासिरपुर गांव में मवेशियों के लिए चारा काटने गए पिता-पुत्र पर शनिवार को एक बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की जान तो किसी तरह बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मदी क्षेत्र के परसेहरा गांव निवासी राम शंकर (55) अपने पुत्र पवन कुमार (23) व अन्य लोगों के साथ सुबह चारा काटने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर कठिना नदी के किनारे मिर्जापुर ग्रंट ग्राम पंचायत के नासिरपुर गांव स्थित खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत से निकले एक बाघ ने अचानक पवन पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने दौड़े राम शंकर पर भी बाघ ने झपट्टा मारा।

पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े, जिससे बाघ भाग गया। घायल राम शंकर और पवन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वन कर्मियों के मुताबिक हमला बाघ ने किया है। यह क्षेत्र बाघों की सक्रियता वाला है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एसएन मेडिकल कॉलेज में होगी जांच की व्यवस्था…..चीनी वायरस को लेकर आगरा में अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link