Uttar Pradesh

इटावा का कथावाचक कांड : विरोध में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर

अशरफ अंसारी

इटावा, 25 जून 2025:

यूपी के इटावा में एक धार्मिक आयोजन के दौरान पिछड़ी जाति के कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ हुई घटना के विरोध में लोग मुखर हो रहे हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि घटना के मुख्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा। दिनेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने कथा के आयोजन के दौरान कथावाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, वे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ-हरदोई रोड पर निर्माण कार्य ने बदला गाड़ियों का रास्ता... बड़े स्तर पर डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link