Uttar Pradesh

सांसद जगदम्बिका पाल बोले…राहुल बस नाम के नेता प्रतिपक्ष, स्वामी प्रसाद खो चुके मानसिक संतुलन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 21 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में सोमवार को सांसद जगदम्बिका पाल मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने अलग अलग मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्या पर तंज कसे।

मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहते हैं उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता है ये सच नहीं है। दरअसल उन्हें न सदन चलाने में दिलचस्पी है न सदन में बैठने में उनकी रुचि है। किसी विषय पर भी वो बोलने में कोई रुचि नहीं रखते है। वो केवल नाम के नेता प्रतिपक्ष हैं। मैने खुद चेयर से कहा कि वो अपने साथियों को बेल से नारे और हंगामा बंद करें। संसदीय कार्यमंत्री ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक का हवाला दिया। इसके बाद भी हंगामा नही रुका। इससे साफ हो जाता है कि उनकी सदन चलाने में कितनी दिलचस्पी है।

ये भी पढ़ें:

वही स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कांवड़ियों को अराजक तत्व कहने पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि हिन्दू होकर भी ऐसी टिप्पणी करना अशोभनीय है।
किसी अन्य धर्म में कोई अपने आराध्य पर टिप्पणी नहीं करता है। कोई ईसाई नहीं बोलता है कोई मुस्लिम नहीं बोलता है केवल हमारे यहां तुष्टिकरण की होड़ फैशन बन गई है। इन्हीं में से एक स्वामी प्रसाद मौर्या हैं। भगवान शंकर के भक्तों को अराजक तत्व कहने वाले ऐसे लोग विक्षिप्त ही हो सकते हैं। इन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  अयोध्या दीपोत्सव 2025 : राम की पैड़ी पर जगमगाएंगे 26.11 लाख दीप, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button