National

चीन में पिता बनने पर मिलेंगे 30 दिन की छुट्टी और 1.3 लाख रुपये, सरकार ने घटती जनसंख्या पर उठाया बड़ा कदम

बीजिंग | 29 जुलाई 2025

चीन सरकार ने देश में तेजी से घटती जनसंख्या दर को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। नए फैसले के तहत अब पिता बनने पर पुरुषों को 30 दिन की पेड छुट्टी और करीब 1.3 लाख रुपये (1500 डॉलर) की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस सब्सिडी का लाभ उन परिवारों को भी मिलेगा जिनके बच्चे की उम्र 3 साल से कम है।

फिलहाल चीन में प्रजनन दर 1.09 पर पहुंच गई है, जो कि जनसंख्या स्थायित्व के लिए आवश्यक न्यूनतम दर 2.1 से काफी नीचे है। सरकार की कोशिश इस दर को बढ़ाकर 3 तक ले जाने की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में चीन को बुजुर्ग जनसंख्या संकट का सामना करना पड़ सकता है।

बीजिंग में पेश की गई नीति के अनुसार, बच्चे के जन्म पर माता-पिता को कुल 1500 डॉलर (करीब 1.3 लाख रुपये) की सहायता दी जाएगी, जिसमें 500 डॉलर बच्चे के नाम और 1000 डॉलर माता-पिता के नाम पर दिए जाएंगे। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

यह योजना देश के विभिन्न प्रांतों में पहले से चल रही छुट्टी योजनाओं के विस्तार के रूप में देखी जा रही है। उदाहरण के तौर पर, सिचुआन प्रांत में पिता को पहले ही 25 दिन की छुट्टी दी जा रही है, जबकि शेडोंग में 18 दिन और गांसू व शांक्सी में 30 दिन की छुट्टियों का प्रावधान है। पहले यह छुट्टी सिर्फ 3 दिन की होती थी। अब केंद्र सरकार इन सफल प्रयोगों को पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है।

Advertisement

यह फैसला फुडान विश्वविद्यालय और हांगकांग विश्वविद्यालय (HKU) की संयुक्त शोध रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें बताया गया कि पुरुषों को पितृत्व सब्सिडी देने से जन्म दर में प्रभावी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

सरकार को उम्मीद है कि इस नीति से युवा दंपतियों में परिवार बढ़ाने की इच्छाशक्ति को बढ़ावा मिलेगा और देश की जनसंख्या संरचना को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  शराबी पिता की लापरवाही या हत्या? बेटे की मौत से हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link