Uttar Pradesh

स्पोर्ट्स कोटे में हुई थी भर्ती…अमेठी कैंप में महाराष्ट्र के CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 8 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में रामगंज स्थित सीआरपीएफ कैंप में रह रहे महाराष्ट्र निवासी एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। साथियों ने उसकी सुसाइड की वजह डिप्रेशन बताई है।

महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के अलंद गांव में रहने वाले अमोलदास (24) की सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती हुई थी। उसकी तैनाती अमेठी के रामगंज कैंप में हुई थी। गुरुवार को अमोलदास अपने रूम में था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने उत्सुकतावश उसके कमरे की ओर रुख किया। अंदर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

ये भी पढ़ें:

शव फंदे से उतारकर उसके साथी सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। डॉक्टरों ने जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चुरी में रखकर कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। साथी जवानों ने बताया कि वह घरेलू मामलों को लेकर कई दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर तालाब जैसे हालात, विधानसभा में भी घुसा पानी, बिजली गुल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link