Uttar Pradesh

पूर्वांचल के कुख्यात चोरों के बॉस को पुलिस ने दबोचा, जेवर व कैश संग थॉर बरामद

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 14 अगस्त 2025:

यूपी की वाराणसी जिले की सारनाथ थाने की पुलिस ने पूर्वांचल में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात सरगना उमेश यादव को गुरुवार को धर दबोचा। यह शातिर चोर वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में कई चोरियों का मास्टरमाइंड रहा है। सारनाथ पुलिस ने संदहा क्षेत्र में सिंहपुर अंडरपास के पास उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से जेवरात, नकदी, एक थार कार और चोरी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई।

एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि उमेश यादव, मूल रूप से चंदौली के धारापुर सकरारी का निवासी, मुगलसराय में किराए के मकान से अपने गिरोह के साथ चोरी की साजिश रचता था। हालांकि, उसके साथी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने उमेश के कब्जे से चोरी का सामान और उपकरण जब्त कर लिए। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक, उमेश ने सारनाथ में तीन और चंदौली के धानापुर में तीन चोरियों को अंजाम दिया था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ठंड में बिजली का झटका: लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों बाधित रहेगी सप्लाई

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link