National

भारत की खाद संकट दूर करने में मदद करेगा चीन, जयशंकर-वांग यी मुलाकात में मिला भरोसा

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025 –

भारत और चीन के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान चीन ने भारत की तीन प्रमुख चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

चीन ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह फर्टिलाइजर (खाद), दुर्लभ धातु (Rare Earths) और सुरंग बनाने वाली मशीनों की सप्लाई पर विशेष ध्यान देगा। हाल के महीनों में चीन ने डायमोनियम फॉस्फेट (DAP) की आपूर्ति रोक दी थी, जिससे भारत में खाद संकट गहरा गया था। DAP फसलों के शुरुआती विकास के लिए बेहद अहम है और भारतीय किसान इस पर काफी निर्भर हैं।

अब चीन के विदेश मंत्री के दौरे से किसानों के लिए उम्मीद जगी है कि खाद की कमी दूर होगी। इसके अलावा, दुर्लभ धातुओं और टनल बोरिंग मशीनों की आपूर्ति बढ़ाने पर भी चीन ने सहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और चीन ने भारत की जरूरतों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।

ये भी पढ़ें:

हाल ही में सीमा विवाद और व्यापारिक तनाव के चलते दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन इस बैठक को रिश्तों को पटरी पर लाने की अहम पहल माना जा रहा है। किसानों और उद्योग जगत की निगाहें अब चीन की ओर से वादे के ठोस क्रियान्वयन पर टिकी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  टीवी छोड़ 1200 करोड़ की कंपनी खड़ी करने वाली बहू: आशका गोराडिया की सक्सेस स्टोरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link