NationalUttar Pradesh

युवक ने महिला मित्र से इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद फांसी लगाकर दी जान – वीडियो हुआ वायरल

आगरा, 30सितम्बर 2024:

मयंक चावला,

आगरा के एतमाद्दौला क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। युवक का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कहासुनी के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

घटना आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की है, जहाँ 24 वर्षीय युवक का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और वे अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चैटिंग करते थे। हाल के दिनों में उनके संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो गया था, जिसकी वजह से उनके बीच अक्सर कहासुनी हो जाया करती थी।
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। लड़के ने महिला को विडियो कॉल पर आने को कहा पर उसने मना कर दिया। गुस्से और निराशा में युवक ने पहले तो मच्छर मारने की दवाई पीते हुए , फिर फांसी का फंदा तैयार करते हुए दो विडियो महिला को भेजा उसके बाद फांसी के फंदे पर लटक कर युवक ने आत्महत्या कर ली।
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। युवक का परिवार इस घटना से सदमे में है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा ऐसा खतरनाक कदम उठाएगा। घर में मातम का माहौल है और परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब कैसे हुआ।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलने पर एतमाद्दौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जैसे ही लड़के की मौत की जानकारी उस महिला को हुई तो वह घर पर ताला लगाकर फरार हो गई है । पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिरकार उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया।

Advertisement

इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है कि कैसे व्यक्तिगत और भावनात्मक मुद्दे ऑनलाइन संवाद के माध्यम से बिगड़ सकते हैं और खतरनाक मोड़ ले सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं को ऐसे मामलों में जल्दी उत्तेजित होने से बचना चाहिए और मानसिक तनाव या अवसाद के लक्षण दिखने पर मनोवैज्ञानिक सहायता लेनी चाहिए।

युवक की मौत ने समाज में प्रेम और संबंधों के मुद्दों पर भी सवाल खड़े किए हैं, जहाँ छोटी-छोटी बातें कभी-कभी जीवन के लिए घातक साबित हो जाती हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार यह आत्मघाती कदम किस कारण उठाया गया।

ये भी पढ़ें  मैं पार्ट-टाइम अभिनेता और फुल-टाइम राजनीतिज्ञ हूं : टेलीविजन वापसी पर बोली - स्मृति ईरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link