Uttar Pradesh

लखनऊ : नाबालिग को अगवा कर कार सवारों ने जंगल मे किया गैंगरेप, चार पर केस दर्ज

लखनऊ, 29 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप किया गया। घटना से पूर्व कार सवार उसको जंगल में ले गए।इस मामले में पीड़िता के पिता ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि बीती रात लगभग साढे आठ बजे उनकी बेटी पुराने घर से नए घर जा रही थी। रास्ते में दो लोगों ने बेटी को मुंह दबाकर कार में बैठा लिया। उसे गांव के बाहर सूनसान जंगल में लेकर गए। जहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें दो और लोग भी शामिल थे। दुष्कर्म के बाद चारों फरार हो गए।

बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती बतायी। इसके बाद बीकेटी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शिवा सिंह व राज सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ : नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर पार्षदों और नगर आयुक्त में टकराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link