Uttar Pradesh

बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव : नरेंद्र वर्मा अध्यक्ष व रामराज बने महामंत्री

बाराबंकी, 10 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर में नरेंद्र वर्मा ने रमन लाल द्विवेदी को 102 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

नरेंद्र वर्मा को कुल 647 वोट मिले, जबकि रमन द्विवेदी को 545 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। महामंत्री पद पर रामराज यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप श्रीवास्तव को 234 वोटों से हराया। यादव को 726 वोट मिले, जबकि श्रीवास्तव को 492 वोट प्राप्त हुए।

अन्य प्रमुख पदों के परिणाम

ये भी पढ़ें:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : रितेश मिश्र ने 812 वोट प्राप्त कर दिलीप कुमार गुप्ता (505 वोट) को 307 मतों से हराया। रमेश वर्मा 392 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कोषाध्यक्ष : अनुराग शुक्ल को 794 वोट मिले, जबकि सहदेव मौर्य को 547 वोट प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष प्रथम : पवन मिश्र ने 552 वोट पाकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर राम कुमार वर्मा को 472 वोट मिले।

उपाध्यक्ष द्वितीय : मनोज सिंह ने 627 मतों के साथ विजय हासिल की।

संयुक्त मंत्री (प्रशासन) : देवराम यादव निर्वाचित हुए।

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) : नवीन रस्तोगी ने जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने सभी विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्सव मनाया। चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें  सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा गांधी भवन' का किया उद्घाटन, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link