Uttar Pradesh

नशे में टल्ली हुए दरोगा जी…घड़े की दुकान पर हुए धड़ाम, महकमा ले गया हॉस्पिटल

लखनऊ, 19 जून 2025:

यूपी की राजधानी में बारिश और उमस के बीच एक दरोगा जी सोशल मीडिया पर छा गए। नशे की हालत में टल्ली दिख रहे ये एसआई लड़खड़ाते कदमों से रोड किनारे एक मिट्टी के बर्तन की दुकान पर ऐसा गिरे कि तमाम कोशिश के बाद खुद पैरों पर खड़े नहीं हो सके। उनकी यही हालत कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल किरकिरी होने के बाद उन्हें महकमे के साथी अफसरों के आदेश पर मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले गए हैं।

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस में तैनात दरोगा जी का ये वीडियो गोमती नगर के हुसेड़िया इलाके का बताया गया है। इस वीडियो में वो रोड किनारे एक मिट्टी के बर्तन की दुकान में रखे तमाम घड़ों के बीच दिखाई देते हैं। दरोगा जी बैठे हैं लेकिन उनको देखकर ये साफ हो जाता है कि वो मर्जी से नहीं बैठे बल्कि एक प्लास्टिक की कैरेट पर गिर गए है। कैरेट थोड़ी मुड़ गई है वो उठने की कोशिश भी करते हैं लेकिन शायद नशे में होने के कारण शरीर साथ नहीं देता।

चेहरे पर आ रहे पसीने को बार बार पोछ रहे दरोगा जी को देखकर दुकानदार भी खिसक जाता है। आते जाते लोगों में किसी ने उनको कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर छोड़ दिया। बताया गया कि अफसरों को भनक लगी तो सरेआम किरकिरी कराने वाले दरोगा जी को उनके साथी हॉस्पिटल ले गए। वहां उनका मेडिकल होगा ताकि पता चल सके वो घड़े की दुकान पर कैसे गिर पड़े।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  नवरात्रि से पहले विंध्याचल पहुंचे योगी...कॉरिडोर देखा, दर्शन-पूजन कर परखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link