ReligiousUttar Pradesh

नवरात्रि से पहले विंध्याचल पहुंचे योगी…कॉरिडोर देखा, दर्शन-पूजन कर परखीं तैयारियां

सीएम ने कॉरिडोर में लगे स्टॉलों का जायजा लिया, बच्चों से मुलाकात कर मोबाइल इस्तेमाल कम करने की सलाह दी

लखनऊ/मीरजापुर, 17 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मीरजापुर के विंध्याचल पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और प्रदेश की खुशहाली, सेहत और तरक्की की दुआ मांगी। मंदिर में लाल चुनरी चढ़ाकर उन्होंने परिक्रमा भी की।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.09.02 PM

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मां शक्तिपीठ अष्टभुजा के अतिथिगृह में नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं जिले में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। दर्शन की व्यवस्था आसान हो, मंदिर परिसर और आसपास सफाई बनी रहे और सुरक्षा पुख्ता रहे, इस पर खास जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण किया। वहां लगे स्टालों को देखा और मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। इसी दौरान कुछ बच्चे नजर आए तो मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंचे। उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा, हालचाल जाना और मोबाइल का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी। जाते-जाते बच्चों को चॉकलेट भी दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.09.01 PM

ये भी पढ़ें  चांदी की चमक से चौंधियाए खरीददार... पहली बार 3 लाख रुपये के पार, जानिए जनवरी में कितनी बढ़ी कीमत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link