NationalPoliticsUttar Pradesh

सीएम योगी के वरिष्ठ सलाहकार अवनीश अवस्थी का दबदबा कायम, कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा

लखनऊ, 1 मार्च 2025:

सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी एवं उनके वरिष्ठ सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब वे 28 फरवरी 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश सरकार की सिफारिश पर इसकी स्वीकृति दे दी है।

लगातार चौथी बार बढ़ा कार्यकाल

अवनीश अवस्थी 2022 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके विश्वसनीय और अनुभवी नेतृत्व को देखते हुए, बीते तीन वर्षों से उनका कार्यकाल हर साल एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाता रहा है। यह लगातार चौथी बार है जब उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।

1987 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं अवनीश अवस्थी

Advertisement

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश गृह विभाग में सबसे लंबे समय तक सेवा दी है। 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सलाह पर उनके लिए एक अस्थायी पद सृजित किया गया था। तब से अब तक वे इस पद पर कार्यरत हैं और मुख्यमंत्री योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें  वृंदावन : वीआईपी दर्शन के नाम पर वसूली, ऑनलाइन करते थे बुकिंग, दो बाउंसर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link