Uttar Pradesh

तालाब में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर,27 जनवरी 2025

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित बैकुंठपुर में एक तालाब के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। यह कंकाल एक नामचीन होटल से कुछ दूरी पर हाईटेंशन लाइन के पास तालाब की सतह पर पाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल की जांच की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। कंकाल की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि शव कई हफ्ते पुराना था और शायद हत्या के बाद यहां फेंका गया हो।

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और डीएनए परीक्षण के जरिए शिनाख्त करने की योजना बनाई है। जांच में यह भी सामने आया कि यह कंकाल महिला या पुरुष का हो सकता है, लेकिन अभी तक किसी लापता व्यक्ति के परिवार वालों का संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस कंकाल के डीएनए का मिलान लापता व्यक्तियों के परिजनों से कराएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : हैवानियत की हद, गांव के तालाब में तैरता मिला नवजात का शव, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link