Uttar Pradesh

यूपीएससी : प्रीलिम्स परीक्षा कल, लखनऊ में 91 केंद्रों पर एग्जाम देंगे 40 हजार अभ्यर्थी

लखनऊ, 24 मई 2025:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 25 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए लखनऊ में 91 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 40,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

ऑब्जर्वर बनाए गए पांच सीनियर आईएएस अफसर

लखनऊ में परीक्षा की निगरानी के लिए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 33 सेक्टर अधिकारी, 75 स्थानीय पर्यवेक्षक और 5,000 से अधिक शिक्षक परीक्षा संचालन में सहयोग करेंगे। एडीएम प्रशासन शुभि सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रों तक परीक्षा सामग्री की सुरक्षित व समयबद्ध आपूर्ति, आकस्मिक समस्याओं से निपटने की योजना और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशासन, बीएसए, डीआईओएस समेत शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:

परीक्षा का समय और पालियां

Advertisement

पहली पाली : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी पाली : दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

-परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा।
-प्रवेश पत्र व उसकी फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।
-पहचान पत्र के रूप में आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाएं।
-एनालॉग घड़ी ले जा सकते हैं।
-मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व कैलकुलेटर की अनुमति नहीं है।
-पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जाने की अनुमति है।

ये भी पढ़ें  भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और दिल में महादेव… CM योगी ने बताया कांवड़ यात्रा का ‘असली मंत्र’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link