Uttar Pradesh

50 से ज्यादा डिलीवरी बॉय ने पिता-पुत्र को गोदाम में बंद कर पीटा, पुलिस ने बचाया

गाजियाबाद,27 जनवरी 2025

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में एक वेयर हाउस के विरोध में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। देवेंद्र गुप्ता और उनके बेटे अभिलाष का आरोप है कि वेयर हाउस के 50 से ज्यादा डिलिवरी बॉय ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीटा। यह घटना तब हुई जब देवेंद्र गुप्ता ने शोरगुल और पार्किंग की समस्या को लेकर संचालक से बात की थी। आरोप है कि संचालक ने डिलिवरी बॉय को भड़काया और उन पर हमला करवा दिया। पुलिस ने समय रहते घटना स्थल पर पहुंचकर पिता-पुत्र को छुड़ाया और अस्पताल भेजा।

इस मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एसीपी शालीमार गार्डन, सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह हार्ट के मरीज हैं और मारपीट के दौरान उनकी तबियत खराब हो सकती थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा : शहर में दाखिल हुई उफनाईं यमुना...कैलाश मंदिर, बाजार व बस्तियां पानी से लबालब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link