ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : हैवानियत की हद, गांव के तालाब में तैरता मिला नवजात का शव, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश 

खैरागढ़, 3 दिसम्बर 2024

मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला ग्राम देवरी का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा। करीब जाकर जांच की तो यह नवजात शिशु का शव निकला। फिलहाल मामले में पुलिस कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें  गुजरात : इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में गर्भवती हुई 16 साल की लड़की, घर में पता ना चले इसलिए पेट में पल रहे भ्रूण को नाले के पास फेंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link