Uttar Pradesh

8 साल पुराने रिश्ते के टूटने पर बौखलाया प्रेमी, युवती को जलाने पहुंचा, नाकाम रहने पर किया चाकू से हमला

कानपुर,6 फरवरी 2025

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में 8 साल पुराने रिश्ते के टूटने से नाराज युवक ने युवती को जलाने की कोशिश की। आरोपी मयंक दीक्षित ने घर में घुसकर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर युवती की मां ने माचिस छीन ली, जिससे उसकी योजना नाकाम हो गई। खुद को फंसता देख आरोपी ने चाकू निकालकर युवती पर हमला कर दिया। युवती के पिता बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बर्रा थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा : दुकान पर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से मीट कारोबारी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link