Uttar Pradesh

लखनऊ से लौट रहा था परिवार…कार पेड़ से टकराई , पिता पुत्री समेत तीन की मौत

लखीमपुर खीरी, 01 जुलाई 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में लखनऊ से घर लौट रहे एक परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता और उसकी चार साल की मासूम बेटी के साथ एक अन्य महिला की मौत हो गई। वहीं एक शिशु समेत तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। ठोकर इतनी तेज थी कि छह माह का शिशु व एक किशोर छिटक कर बाहर जा गिरा।

चार साल की बेटी के इलाज के लिए लखनऊ आया था परिवार

सड़क हादसा भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर में सोमवार की रात हुआ। गुलरिया चीनी मिल में रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ राजा पटेल की चार साल की बेटी श्रद्धा के हाथ की उंगली में कोई दिक्कत आ गई थी। पिता जितेंद्र इसका इलाज लखनऊ के एक डॉक्टर से करा रहे थे। इसी इलाज के सिलसिले में सोमवार को कार से वो बेटी व पत्नी सुषमा, भाभी सीमा और एक अन्य सदस्य शिवम के साथ लखनऊ गए थे।

ये भी पढ़ें:

तेज ठोकर से एक शिशु व किशोर कार से छिटक कर बाहर गिरा, पत्नी की हालत नाजुक

Advertisement

लखनऊ में डॉक्टर से सलाह दवा आदि लेकर परिवार वापस घर के लिए चल दिया। इनकी कार भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर के पास पहुंच रही थी तभी संतुलन छूट गया और कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। ये ठोकर इतनी तेज थी कि कार खिलौने की तरह टूट गई। हर्षित नामक 15 साल का किशोर व एक छह माह का शिशु छिटक कर बाहर जा गिरा। बुरी तरह घायल हुए जितेंद्र उनकी बेटी श्रद्धा व भाभी सीमा की जान चली गई। पत्नी सुषमा का इलाज चल रहा है। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में शिवम व सुषमा की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  हाईटेक बाउंड्री वॉल के सुरक्षा घेरे में होगा राम मंदिर... 15 जून तक तैयार होगा शहीद स्तंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link