Ayodhya

हाईटेक बाउंड्री वॉल के सुरक्षा घेरे में होगा राम मंदिर… 15 जून तक तैयार होगा शहीद स्तंभ

निर्माण समिति की अहम बैठक में पहुंचे अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कारसेवकों की स्मृति में बन रहा स्तंभ, 30 जून तक काम पूरा कर लौट जायेंगीं कार्यदायी संस्थाएं, मंदिर परिसर में बन रहा 20 आधुनिक गैलरियों वाला हाईटेक म्यूजियम, चार किमी लंबी होगी बाउंड्री वॉल

अनिल निषाद

अयोध्या, 10 मई 2026:

राम मंदिर निर्माण समिति की अहम बैठक के बाद समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। अब ध्यान मंदिर परिसर के विस्तार और सुविधाओं के विकास पर है, जिसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों की स्मृति में मंदिर परिसर में एक भव्य शहीद स्तंभ बनाया जा रहा है। यह स्मारक 15 जून तक तैयार होने की उम्मीद है और आंदोलन से जुड़े लोगों के योगदान को स्थायी पहचान देगा। नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक 30 जून तक Larsen & Toubro और Tata Consultancy Services अपने सभी निर्माण और तकनीकी काम पूरे कर वापस लौट जाएंगी। हालांकि मंदिर परिसर के रखरखाव और तकनीकी सहयोग के लिए एलएंडटी की एक टीम स्थायी तौर पर अयोध्या में मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-10 at 10.49.46 AM

Advertisement

मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है। इसके अलावा ट्रस्ट कार्यालय और अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण भी जारी है।

म्यूजियम में 20 आधुनिक गैलरियां तैयार की जा रही हैं। इनमें एक खास 7D गैलरी होगी, जहां श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव मिलेगा जैसे वे स्वयं राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे हों। आने वाले दिनों में मंदिर परिसर में फसाड लाइटिंग का काम भी शुरू किया जाएगा, जिससे रात के समय मंदिर की भव्यता और अधिक निखरकर सामने आएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कमल से साइकिल है जलती... पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link