Ayodhya

महापौर ने मांगा लोगों का साथ… जानिए कब चलेगा स्वच्छता का महाअभियान

रायबरेली रोड से रामनगर तक निकली पदयात्रा, घरों के सामने लगाए गए स्टीकर, 31 मई को घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का आह्वान, महाअभियान 'एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार' में सहभागिता का दिया संदेश

अनिल निषाद

अयोध्या, 22 मई 2026ः

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रायबरेली रोड स्थित गुरुनानक एकेडमी से नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक पदयात्रा निकाली। उन्होंने आमजन को 31 मई को सुबह सात बजे नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट बांटे गए।

महापौर ने घर-घर जाकर स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप टेन महानगरों में लाने के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। पदयात्रा में शामिल नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर साफ-सुथरा तो होगा ही, इससे लगातार सफाई की प्रेरणा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-22 at 5.17.43 PM

पार्षद अभिनव पांडेय व सूर्यकुमार तिवारी सूर्या ने महापौर को उनका रेखाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक घंटे चली पदयात्रा में वाहनों से सूचना भी प्रसारित की गई। घर-घर स्टीकर लगाए गए और अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की भी जानकारी दी गई।

यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव के अलावा पार्षद मनीषा यादव के प्रतिनिधि निखिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार, मो. राशिद सलीम, विकास कुमार, रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, विपनेश पांडे, रोहतासचंद्र राजू, मुरारी यादव, मनोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, चेतन गुप्त, उमाशंकर सिंह आदि शामिल रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Ayodhya: स्कॉर्पियो की छत उड़ी, पहिया भी निकला, ट्रक से टक्कर में तीन की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button